छत्तीसगढ़

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी से खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जानकारी के अनुसार, साईं नगर उस्लापुर निवासी नीता बघेल ने 13 जून को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह कृष्णा अस्पताल में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। 12 जून की रात ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने अपने घर को ताला लगाकर छोड़ा था। अगले दिन सुबह जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर आलमारी से जेवर और नकदी गायब थी।

पीड़िता के अनुसार, चोरी गए सामान में चांदी के पायल, कमरबंद, सोने के कान के झुमके, फुल्ली और लगभग एक हजार रुपये नकद शामिल थे। कुल चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। डॉग मास्टर राम मिलन सिंह ने पुलिस डॉग को घटनास्थल से मिले सुरागों की गंध सूंघाई, जिसके बाद डॉग संदिग्धों के ठिकाने साईं नगर उस्लापुर तक पहुंच गया।

इसके आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों विकास चतुर्वेदी (24 वर्ष) और अमन टंडन (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सभी जेवर बरामद कर लिए, जिनमें चांदी के पायल, दो कमरबंद, सोने के कान के जेवर और फुल्ली शामिल हैं। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के त्वरित खुलासे में सकरी थाना पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त कार्रवाई निर्णायक साबित हुई। तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड की भूमिका से आरोपियों तक पहुंचना संभव हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि इससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी तेजी से कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

11 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

13 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

14 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

14 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

14 hours ago