पंचायत महेश्वर के दो अधिकारियों को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते पकड़ा

इंदौर
 लोकायुक्त इंदौर ने जनपद पंचायत महेश्वर के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा। इन्होंने जीपीएफ की राशि जारी करने के एवज में फरियादी से रिश्वत मांगी थी।

जनपद पंचायत महेश्वर के सेवानिवृत्त पंचायत समन्वयक अधिकारी 66 वर्षीय किशोर कुमार पाराशर निवासी शर्मा कालोनी बड़वाहा ने इनकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वे वर्ष 2016 में पंचायत समन्वयक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके जीपीएफ की राशि 4.80 लाख रुपये का आहरण करने के एवज में जनपद पंचायत महेश्वर के पंचायत समन्वयक अधिकारी महेश पवार एवं लेखापाल अशोक मेहता 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

जांच के बाद सही मिली शिकायत – शिकायत के बाद लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को पंचायत समन्वयक अधिकारी पवार को 10 हजार रुपये तथा लेखापाल मेहता को 500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह कार्रवाई धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई।

See also  उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती करें सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *