इंदौर, उज्जैन, देवास और धार के अलावा सोनकच्छ, मक्सी, बदनावर भी जुड़ेंगे, दिल्ली-मुंबई से होगा सीधा कनेक्ट

इंदौर

इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (आइएमआर) पर लगातार मंथन चल रहा है। कनेक्टिविटी, उद्योग और पर्यावरण का संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नए प्लान में विस्तार किया गया है। नई औद्योगिक ऊंचाइयों को छूने के लिए दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लिया गया है।

 इंदौर, उज्जैन, देवास और धार को मिलाकर वर्ष 2051 के हिसाब से आइएमआर की प्लानिंग इंदौर विकास प्राधिकरण के अधीन मेहता एंड कंसल्टेंट कंपनी कर रही थी। डाटा जुटाया जा रहा था, लेकिन अब प्लान में बदलाव हो रहा है। इसमें सोनकच्छ, मक्सी, बदनावर जैसे क्षेत्र भी जोड़े जा रहे हैं। इससे पूरा क्षेत्र 9361 वर्ग किमी होगा। इस बदलाव के पीछे की कहानी यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि आइएमआर की प्लानिंग 2051 तक के लिए कारगर रहे। रीजन के विकास में कोई भी अहम पहलू न छूटे। इसके चलते नए सिरे से प्लान बनाने की कवायद की जा रही है।

औद्योगिक विकास पर फोकस रीजन में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर खासा फोकस किया गया है और इसे दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ा है। बदनावर में पीएम मित्रा पार्क आ रहा है, जो कपड़ा उद्योग का बड़ा हब होगा, इसलिए उसे जोड़ा तो धार के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को भी शामिल किया गया। इनके अलावा देवास, मसी के औद्योगिक क्षेत्र को भी लिया गया है।

भोपाल के रीजन से होगा कनेक्ट
मालूम हो, पुराना आइएमआर देवास तक सीमित था, लेकिन उसे बढ़ाकर सोनकच्छ तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि भोपाल का मेट्रोपॉलिटन रीजन वहां तक आ रहा है। दोनों मेट्रोपॉलिटन रीजन का कनेक्शन हो जाएगा तो समन्वय में आसानी होगी। औद्योगिक क्षेत्र के साथ रीजन में पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। अधिक से अधिक वन क्षेत्र को भी जोड़ा गया है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स ठीक रहे। छोटी-छोटी नदियों, तालाबों जैसी जल संरचनाओं को भी शामिल किया है, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

औद्योगिक विकास पर फोकस
रीजन में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर खासा फोकस किया गया है और इसे दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ा है। बदनावर में पीएम मित्रा पार्क आ रहा है, जो कपड़ा उद्योग का बड़ा हब होगा, इसलिए उसे जोड़ा तो धार के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को भी शामिल किया गया। इनके अलावा देवास, मक्सी के औद्योगिक क्षेत्र को भी लिया गया है।

कनेक्टिविटी पर ध्यान
आइएमआर में इंदौर को बेस बनाया गया है, जिसमें उज्जैन, धार, देवास और शाजापुर जिले शामिल हैं। इंदौर का एयरपोर्ट बड़ा है तो उज्जैन व धार के साथ दो अन्य जगह हवाई पट्टी है। इंदौर, उज्जैन, मसी और नागदा में रेलवे का बड़ा जंक्शन है तो सड़क मार्ग के लिए नेशनल हाई-वे में मुंबई- आगरा, अहमदाबाद- इंदौर और नागपुर के साथ दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

42 minutes ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

54 minutes ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

1 hour ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

1 hour ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

1 hour ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

2 hours ago