छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव करमा में रायपुर और कबीरधाम को मिला प्रथम स्थान

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में करमा के कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। सांइस कालेज मैदान के मुख्य मंच में आयोजित करमा नृत्य प्रतियोगिता में राज्य के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों में अपनी छाप छोड़ी। अलग-अलग आभूषणों के साथ, सजी-धजी रंग बिरंगे परिधानों में करमा के कलाकार देखने वालों को खूबसूरत तो लग ही रहे थे, उनकी पारम्परिक नृत्य शैली भी सभी को भा रही थी। मांदर, झांझर के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति पर आधारित स्थानीय बोली व भाषा में प्रस्तुत गीत और करमा नृत्य दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर रही थी। करमा नृत्य प्रतियोगिता में 15 से 40 साल के आयु वर्ग में 17 जिलों के कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान रयपुर जिला, द्वितीय स्थान जशपुर और तृतीय स्थान सरगुजा जिला को मिला। 40 साल से अधिक आयु वर्ग में कबीरधाम जिला को प्रथम, द्वितीय स्थान महासमुंद और तीसरा स्थान राजनांदगांव जिला को मिला।

See also  राजनांदगांव : डीपीएस की दो बालिका टीमें फाइनल में पहुंचीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *