एग्पा में यूथ डायलॉग 22 दिसम्बर को

भोपाल
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एग्पा) में 22 दिसम्बर को शाम 5 बजे से यूथ डायलॉग होगा। यूथ डायलॉग में प्रोफेसर एवं पूर्व डायरेक्टर सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज दिल्ली श्री संजय कुमार व्याख्यान देंगे। बेडमिंटन चेम्पियन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस और भोपाल नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सुश्री तनिष्का मिही वर्मा अपने अनुभव साझा करेंगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यूथ डायलॉग में संस्था के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी और सीईओ श्री प्रतीक हजेला भी विचार रखेंगे।

 

See also  सीएम डॉ. मोहन यादव बोमा स्थल पहुंचे, कृष्णमृग और नीलगायों के स्थानांतरण अभियान का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *