कुबेरेश्वर धाम : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की तारीख घोषित, आने से पहले कुछ बातें जान लें श्रद्धालु

सीहोर

 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में आने वाली 25 फरवरी से पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाने वाला है, जो 03 मार्च तक चलेगा। याद हो कि, दो साल पहले आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान हजारों लोगों को सड़क पर खासा परेशान होना पड़ा था। ऐसे में कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार सुरक्षा और यातायात सुगमता को मद्देनजर रखते हुए कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र के मार्ग डायवर्ट किए गए हैं। माना जा रहा है कि, इस बार भी आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे।

शिवमहापुराण कथा में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का मध्य प्रदेश के साथ साथ अन्य राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा आवागमन होगा। इस दौरान यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए भोपाल और इंदौर के बीच आवाजाही वाले वाहनों के मार्ग में 24 फरवरी सुबह 06 बजे से परिवर्तन किया गया है।

कलेक्टर बालागुरू के. ने लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थित सेक्टर बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश-निकास मार्ग, बैठने की व्यवस्था और एलईडी स्क्रीन के साथ होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।

रोड से पार्किंग तक स्लोप बनाया जाएगा पार्किंग स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए समतल भूमि तैयार की जाएगी और रोड से पार्किंग तक स्लोप बनाया जाएगा। सभी पार्किंग स्थलों पर पीए सिस्टम, पर्याप्त रोशनी, टेंट, कुर्सियां और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

500 बैरिकेड्स लगाए जाएंगे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डोम टेंट की गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मार्ग व्यवस्था के लिए लगभग 500 बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। मुख्य मार्ग पर पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए बीआरटीएस की तर्ज पर अलग-अलग कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिन्हें बैरिकेड्स और बल्लियों से अलग किया जाएगा।

ये रहेगा डायवर्जन प्लान वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को श्यामपुर और ब्यावरा होते हुए तूमडा दोराहा से इंदौर जाना होगा। वहीं इंदौर से भोपाल की ओर जाने वाले भारी वाहन देवास से ब्यावरा और श्यामपुर होकर भोपाल पहुंचेंगे।

कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहनों को ही सीधे हाईवे से जाने की अनुमति होगी छोटे वाहनों और यात्री बसों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। भोपाल से इंदौर जाने वाले छोटे वाहन सीहोर के क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए इंदौर जाएंगे। इसी तरह इंदौर से भोपाल आने वाले वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ और क्रिसेंट चौराहा होते हुए सीहोर, भोपाल की ओर जाएंगे।

केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहनों को ही सीधे हाईवे से जाने की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहनों को डायवर्जन मार्ग से ही गुजरना होगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago