सिंगरौली : यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में संचालित बसों का किया गया औचक निरीक्षण

सिंगरौली
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेश पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात श्री रामायण मिश्रा के द्वारा दिनांक आज 21 दिसंबर को शहर में संचालित स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बसों में उपलब्ध सीटों की संख्या एवं बैठे हुये छात्रों की संख्या के संबंध में, बसों में लगे कैमरा के संबंध में बसों में रखें गये अग्निशामक यंत्रों के संबंध में, बसों के कागजात, परिचायक, फास्ट ऐड बॉक्स, एवं बसों में रखें आधुनिक सुरक्षा संबंधी उपकरणों को चेक किया गया। बस ड्राइवरों को समझाईस दी गई कि जारी किये गये मापदण्डों के अनुसार, सभी दिये गये निर्देशों का पालन करे। बसों में जो भी खामियों है, दुरुस्त करा लेंवे। भविष्य में यदि वाहनों में कोई ऋटि या कमी पाई जायेगी तो बस संचालक / ड्रायवर के विरुद्ध विधि अनुरुप कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रामायण मिश्रा एवं थाना यातायात का पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा।

See also  कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *