रेत माफियाओं से सांठगांठ का ऑडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने वन आरक्षक को किया निलंबित

मुरैना
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सबलगढ़ वन रक्षक धर्मवीर गुर्जर बरोठा घाट प्रभारी को जांच के बाद निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।बता दे कि बरोठा घाट प्रभारी वनरक्षक के  द्वारा रेत माफिया से अवैध बसूली से संबंधित ऑडियो वायरल हुआ था।जिसमे  वन विभाग और रेत माफिया के बीच सांठगांठ उजागर हुई थी ।जिसमे वनरक्षक धर्मवीर गुर्जर द्वारा  कहा जा रहा है कि 24 तारीख़ को महीना खत्म हो गया है 10 दिन एक्सट्रा हो गए हैं अब तक महीना नही आया फिर हम चंबल नदी पर जाने से रोकेंगे।

चंबल नदी पर रेत के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अंदर नही आने दिया जाएगा। जिसका ऑडियो रेत माफियाओं के द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया था जिससे वन विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया था जिसके बाद डीएफओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वन आरक्षक को जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।इस मौके पर डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने कहा कि ऑडियो वायरल होने के बाद जांच कमेटी बनाई गई थी जिसके बाद जांच कमेटी के निर्णय के बाद वन आरक्षक को निलंबित कर दिया है ,जो भी विभाग के प्रति लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं व्यक्ति की होगी।

See also  MP Weather Update: दूसरे दिन भी चक्रवात 'अर्नब' का असर, सिंगरौली-पांढुर्णा में बारिश; मंडला में अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *