अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, गॉव के बाहर सड़क किनारे मिला शव

कानपुर
बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है ।

जानकारी के अनुसार खड़ेसर चौकी क्षेत्र के दहेली उजागर गॉव निवासी सुनील उम्र 39 वर्ष पुत्र छोटेलाल किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे सुनील की पत्नी गुड्डन ने बताया कि सुनील बाइक से खेत गए हुए थे खेत से वापस लौटते समय जैसे ही सुनील गॉव के बाहर पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । अज्ञात वाहन की टक्कर से सुनील गम्भीर रूप से घायल हो गया । सुनील को सड़क किनारे पड़ा देख ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी सुनील के परिजनों को दी । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन सुनील को बिधनू सीएचसी पहुँचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री यादव से की सौजन्य भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *