मध्य प्रदेश को मिला ‘लीडिंग हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन’ का खिताब

भोपाल
 मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड को प्रतिष्ठित वर्सेटाइल एक्सीलेंस ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 (VETA) में 'लीडिंग हेरिटेज टूरिज़्म डेस्टिनेशन' के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य के समृद्ध एतिहासिक स्थलों व सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने हेतु किये जा रहे नवाचारों के लिये दिया गया है।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज़्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विरासतीय स्थलों के संरक्षण हेतु विशेष प्रयास किये है। पर्य़टन विभाग द्वारा राज्य के प्रमुख पर्य़टन गंतव्यों को यूनेस्को की मान्यता हेतु प्रयासरत है। इतिहास और आधुनिकता का अनूठा संगम बनाते हुए हम अपनी समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

समारोह में बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। फरदीन खान, ऋधिमा पंडित, फातिमा सना शेख, अमीषा पटेल, सोफी चौधरी और शक्ति मोहन जैसे सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
मध्य प्रदेश अपने खजुराहो के भव्य मंदिरों, साँची के प्राचीन बौद्ध स्मारकों और भीमबेटका की गुफाओं जैसी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। राज्य के 11 अन्य स्थल यूनेस्को की संभावित (टेंटेटिव) सूची में शामिल हैं, जिनकी वैश्विक मान्यता के लिए नए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किरंदुल में 7.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किरंदुल में 7.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त का किया उल्लेख,बस पार्किंग सहित 5.72 करोड़ रुपये की…

3 minutes ago
CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण दंतेवाड़ा, उप मुख्यमंत्री…

10 minutes ago
CG : सपना हुआ साकार-प्रधानमंत्री आवास ने बदली मसूराम सेठिया के परिवार की जिंदगी

CG : सपना हुआ साकार-प्रधानमंत्री आवास ने बदली मसूराम सेठिया के परिवार की जिंदगी

जगदलपुर, जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम छापर भानपुरी निवासी मसूराम सेठिया के लिए पक्के…

23 minutes ago
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को PM मोदी का पत्र, बताया किस ताकत ने दिलाई चुनावी जीत

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को PM मोदी का पत्र, बताया किस ताकत ने दिलाई चुनावी जीत

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों…

39 minutes ago
स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव

स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव

स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम -…

44 minutes ago
ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें - अरुण साव उप मुख्यमंत्री…

48 minutes ago