रेलवे की नई पार्सल नीति से छोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा

रेलवे की नई पार्सल नीति से छोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा

अब छोटे व्यापारी भी मालगाड़ी से भेज सकेंगे अपना सामान

भोपाल

भारतीय रेलवे ने छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए एक नई पार्सल नीति लागू की है, जिसके तहत अब BCN/BCNA वैगनों का उपयोग पार्सल लोडिंग के लिए किया जा सकेगा। यह योजना उन व्यापारियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगी, जो एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, दवाइयाँ, दूध उत्पाद, वस्त्र, मसाले, फर्नीचर और अन्य सफेद वस्तुओं की ढुलाई करते हैं।

रेलवे के अनुसार, यदि पारंपरिक पार्सल वैन उपलब्ध नहीं होती, तो व्यापारी इन 'Deemed VP' वैगनों को बुक कर सकेंगे। यह नीति व्यापार को गति देने और लागत को कम करने में मदद करेगी।

 इस नीति के तहत व्यापारियों को परिवहन लागत में बचत होगी, क्योंकि रेलवे 'Scale-P'(पार्सल)  दर पर मालभाड़ा लेगा। प्रत्येक वैगन के लिए न्यूनतम 14 टन लोडिंग अनिवार्य होगी, जिससे छोटे व्यापारियों को उनकी जरूरत के अनुसार बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि BCN/BCNA वैगनों का न्यूनतम रेक आकार 30 वैगन रखा गया है, जिससे अधिक माल को एक साथ भेजा जा सके। यदि मिनी रेक इंडेंट किया गया है और 42 खाली वैगन उपलब्ध हैं, तो शेष वैगन अन्य व्यापारियों को आवंटित किए जा सकते हैं। इससे छोटे व्यापारियों को आसानी से जगह मिलेगी और उनका सामान जल्दी पहुंचेगा। साथ ही साधारण मालगाड़ी में भी जगह होने पर इस तरह के  सामान लदे हुए वैगन जोड़े जा सकेंगे।

सुरक्षा और गुणवत्ता का रहेगा ध्यान रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन वैगनों को पूरी तरह से साफ रखा जाएगा और कोई भी सीमेंट, कोयला या अन्य पूर्व लोड सामग्री नहीं होगी, ताकि व्यापारियों के उत्पाद सुरक्षित रहें।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ज़ोनल रेलवे नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिर्फ सूचीबद्ध वस्तुएँ ही इन वैगनों में लोड की जा रही हैं। इसके अलावा, समय पर रेक की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी ताकि सामान समय से गंतव्य तक पहुँचे।

व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस नई नीति से छोटे व्यापारियों को सस्ता, तेज और सुरक्षित परिवहन मिलेगा। यह कदम व्यापार को आसान और किफायती बनाएगा, जिससे रेलवे की आय भी बढ़ेगी और व्यापारी अपने उत्पादों को पूरे देश में आसानी से पहुँचा सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rail

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

54 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

1 hour ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

1 hour ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

1 hour ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

1 hour ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

2 hours ago