व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में सेना के लिए बनी खास गाड़ी, GIS में होगी शोकेस

जबलपुर

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है. इस समिट में जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री भी भारतीय सेना के लिए बनाए जाने वाले अत्याधुनिक वाहनों को प्रदर्शित करेगी. व्हीकल फैक्ट्री में बनाई गई मॉडिफाई माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुख्य आकर्षण का केंद्र होने वाली है. इसे व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ने पूरी तरह से मेक इन इंडिया की तर्ज पर तैयार किया है. खास बात यह है कि MPV 6X6 को पूरे देश में केवल जबलपुर में ही तैयार किया जाता है. यह व्हीकल आतंकवाद और नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को भारी विस्फोटक हमले से भी बचाने में कारगर है. जंगलों में होने वाले माइंस के धमाकों सहित कई घातक हमले के प्रभाव से भारतीय सैनिकों की रक्षा करने में यह वाहन पूरी तरह से सक्षम है.

इस वाहन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कितना भी बड़ा विस्फोट हो जाए, अंदर बैठे सैनिकों को सुरक्षित रखा जा सकता है. व्हीकल फैक्ट्री के चीफ जनरल मैनेजर संजीव कुमार भोला का कहना है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के जरिए व्हीकल फैक्ट्री को बड़ा इन्वेस्टमेंट मिलने की उम्मीद है क्योंकि व्हीकल फैक्ट्री के वाहन एशिया में सबसे बेहतर माने जाते हैं. अगर अच्छा इन्वेस्टर फैक्ट्री को मिल जाता है तो भारतीय सेना के लिए बनाए जाने वाले वाहनों की लागत में बड़ा अंतर आएगा.

सेना के लिए बनाई खास गाड़ी
दरअसल व्हीकल फैक्ट्री के बनाए गए माइंस प्रोटेक्टेड व्हीकल ग्लोबल समिट में आकर्षण का केंद्र होने वाले है. भारतीय सेना को अब एक ऐसा वाहन मिल गया है जो छिपकर हमला करने वाले दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे सकता है. जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री ने भारतीय सेना के लिए अपग्रेड माइंस प्रोटेक्टेड व्हीकल बनाया है. यह बख्तरबंद गाड़ी ना केवल सैनिकों की रक्षा करेगा बल्कि दुश्मनों को जवाब देने में मददगार साबित होगा. व्कहील फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) ही माइंस प्रोटेक्ट व्हीकल यानी एमपीवी बनाती है. यह आतंकवाद और नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में उपयोगी है. दुश्मन की तरफ से बारूदी सुरंगों से सेना को नुकसान पहुंचाने के नापाक इरादों को यह वाहन पूरा नहीं होने देता. भारी विस्फोटक को यह सहन कर लेता है. विस्फोट के बाद उसमें बैठे सैनिकों को कम नुकसान होता है.

सेना के साथ अर्धसैनिक बल के लिए यह रक्षा कवच का काम करता है. इस वाहन में हैवी इंजन के साथ फायरिंग पोर्ट में बदलाव हुआ. धुंध वाले इलाकों में कांच के ऊपर कोहरे की जो परत जमती थी, उसे हटाने के लिए भी इसमें उपकरण लगाए गए हैं. इसी प्रकार पहले से ज्यादा मात्रा में बारूद के विस्फोट के लिए भी इसे तैयार किया गया है. एमपीवी में उच्च शक्ति इंजन सेल्फ रिकवरी विंच के साथ बुलेट प्रूफ कांच और टायर भी लगे हुए हैं. यह बुलेट प्रूफ टायर खराब होने के बावजूद भी 40 से 50 किलोमीटर वाहन को पहुंचा सकते हैं. हाल ही में इस वाहन की टेस्टिंग हिमालय की 18000 फीट की ऊंची चोटी पर भी किया गया है, जो पूरी तरह से सफल रहा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: MPV 6X6

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

26 minutes ago
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…

35 minutes ago
CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

52 minutes ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

58 minutes ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

1 hour ago