आयुष्मान कार्ड बनानें के लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी सहयोगी विभाग अपनें मैदानी अमले के साथ जुटे – कलेक्टर

उमरिया
कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, षिक्षा विभाग, उचित मूल्य की दुकानों , कॉमन सर्विस सेंटर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक मिलकर एक माह में लक्ष्य पूरा करे। जिन लोगो को दायित्व सौंपा गया है और उनके द्वारा कार्य नही किया जा रहा है , सीएमएचओ उनकी सूची प्रस्तुत करें जिससे उन पर कार्यवाही की जा सके।

बैठक में सीईओ जिला ंपंचायत इला तिवारी, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी , जिला षिक्षा अधिकारी , डीपीसी, जिला आपूर्ति अधिकारी , जिला प्रबंधक एन आर एल एम, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी तथा कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक , बीएमओं उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने मैदानी अमले को दायित्व सौंपे कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नही बने है उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर या जिन स्थानों में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है वहां जाकर कार्ड बनवाएं। उन्हें यह भी जानकारी दी जाए कि आयुष्मान कार्ड बनने पर शासन द्वारा पांच लाख रूपये तक के इलाज की प्रतिपूर्ति संबंधित स्वास्थ्य संस्था को की जाती हैं। नगरीय निकाय में कॉमन सर्विस सेंटर की संख्या अधिक होती है इसलिए वे अपने लक्ष्यों की पूर्ति एक सप्ताह के भीतर करें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी ने कहा कि स्कूलों के संस्था प्रमुखों का दायित्व है कि जिन बच्चों के आयुष्मान कार्ड नही बने है उनके कार्ड शीघ्रता से बन जाए। सभी लोगों को ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई है जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बने है। ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी आवष्यक निर्देष जारी करें । आपने कहा कि सभी अधिकारी आयुष्मान कार्ड के प्रगति की नियमित मानीटरिंग की व्यवस्था बनाए।

See also  इंदौर-उज्जैन का सफर 40 मिनट में होगा पूरा, डबलडेकर फ्लाईओवर से सिंहस्थ में मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *