पौधारोपण महाअभियान का 31 वाँ रविवार सुशासन दिवस पर संपन्न

डिंडौरी
धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) पौधारोपण महाअभियान के तहत वृक्षारोपण विगत 7 माह से कर रही है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोंगों में जागरूकता लाने का काम रही है।

जीवन में कुछ फायदे प्रत्यक्ष होते है कुछ फायदे अप्रत्यक्ष होते है। पौधारोपण से हमें बहुत से फायदे अप्रत्यक्ष होते हैं जो हमारे जीवन को मज़बूत आनंदमय बनाने में सहायक होता है। पहली बात,एक ओर पौधारोपण करने का,पौधे का संरक्षण करने का मन में विचार आना शुभ विचार है,लगातार शुभ विचार मन में आने से जीवन में आनंद आने की शुरुआत हो जाती है। वही दूसरी ओर पौधारोपण के लिये जो शारीरिक श्रम किया जाता है,जैसे कि गड्ढे खोदना,अच्छी मिट्टी को गड्ढे तक लाना, पानी लाकर पौधे में डालना, पौधे की व्यवस्था करना इत्यादि इस प्रकार के अनेक शारीरिक श्रम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से दूर रहता है।

अंतिम बात,तीसरी ओर पौधो के लगातार बढ़ने, हरे भरे होने,फल लगने, और फलों का अनेक प्रकार के लोंगो, पशु पक्षियों के लिए उपयोग आने,छाया मिलने से ,हमें एक अदभुत अनुभूति है जो अतुलनीय है इसकी कोई कीमत आपको पैसे से नहीं मिल सकती।

पौधारोपण का कार्यक्रम आज रविवार को संजय निकुंज करौंदी के पास किया गया जिसमें समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार, सदस्य सोहन साहू सहित भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल की उपस्थिति रही।

 

See also  RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *