मुरैना जिला अस्पताल में पहुंचा कोविड का मरीज! परिसर में मचा हड़कंप

 मुरैना

 मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में कोविड का मरीज पहुंचने से परिसर में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में ड्यूटी पर तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं, लोगों को बाद में पता चला कि यह स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई एक मॉकड्रील का हिस्सा था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ली राहत की सांस

दरअसल, मुरैना के कुँअर जाहर सिंह शर्मा जिला अस्पताल में मंगलवार को कोविड का मरीज पहुंचा। जिससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं, जब लोगों को सच का पता चला तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

व्यवस्थाओं को परखा

गौरतलब है कि चीन के साथ ही भारत में भी अब कोरोना दस्तक हो चुकी है। देश के कई प्रांतों के साथ एमपी में भी कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से मॉकड्रील कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित चिकित्सकों व स्टॉफ को आवश्यक निर्देश भी दिए, जिससे किसी भी मरीज को परेशानी न हो।

See also  कूनो में चीते की मौत की होगी दोहरी जांच, STF के साथ केंद्रीय कमेटी भी खंगालेगी मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *