CG : मुर्गी वाहन ने मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में आज सुबह-सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है. पूरी घटना सारागांव थाना क्षेत्र के रोहदी गांव की है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मदन सिंह कंवर, रोहदी निवासी के रूपये में की गई है. वह बाइक से रोहदी गांव सड़क पर जा रहा था, इस दौरान मुर्गी से भरी पिकअप ने बाइक सवार मदन को ठोकर मार दी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *