भिलाई. साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर अभियान के अंतर्गत मरोदा सेक्टर में आज छोटे छोटे बच्चों ने साईकिल रैली निकालकर जनजागरूकता जगाई। ग्लोबल वार्मिंग दूर करने साइकिल चलाना जरूरी है जिससे आर्थिक बचत तो होती ही है स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। साईकिल चालन के दौरान महाराष्ट्र नागपुर शहर से आए मनोज देवांगन और कुमारी अंशुल ने भी इन छोटे नौनिहालों के साथ सहभागिता निभाई और छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे इस अभियान का समर्थन किया।

साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर अभियान के संयोजक डा. अंकुश देवांगन ने कहा कि तेजी से विकसित बन रहा भारत ही पूरी दुनिया को यह संदेश दे सकता है। अंकुश ने बताया कि भारत प्राचीन काल से ही विश्वगुरू रहा है और आज ग्लोबल वार्मिंग के इस खतरनाक दौर में वही रास्ता दिखा सकता है। पिछले सप्ताह ही सांसद विजय बघेल ने भी साईकिल चलाकर लोगों को प्रेरित किया था कि दुनिया को प्रदूषण से बचाने साईकिल चलाना आवश्यक है। उन्होंने लोगो का आव्हान किया है कि साईकिल चलाने के लिए श्रम करें शर्म नहीं। इस अभियान में भिलाई के अनेक कलाकार, समाजसेवी, स्पोर्ट्समेन और छात्र-छात्राएं स्वस्फूर्त अपना योगदान दे रहे हैं। सभी का मानना है कि पूरी दुनिया मे प्रति सोमवार साईकिल डे मनाया जाना चाहिए। प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, बी.एल. सोनी एवं विजय शर्मा ने सभी लोगो से कहा है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए साईकिल जरूर चलाएं वहीं प्रकाश बंछोर ने अपनी स्वस्थता का राज साईकिल को ही बताया है। वरिष्ठ रंगकर्मी भानूजी राव, प्रशांत क्षीरसागर, वीरेन्द्र पटनायक ने कहा कि साईकिल चालक को हेय दृष्टि से न देखकर उसे एक वैश्विक पर्सनैलिटी का दर्जा दिलाना ही हमारे अभियान का उद्देश्य है। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रसिद्ध चित्रकार भूपत राव बोरकर ने कहा कि इस अभियान का व्यापक असर पड़ रहा है और लोग नया साईकिल खरीद रहे हैं ताकि अपने हिस्से का प्रदूषण दूर कर सकें। लेह से लद्दाख तक साईकिल चलाने वाले प्रवीण कालमेघ ने भी बताया कि वे साईकिल चलाना बंद कर चुके थे किंतु अब फिर से और नये जोश से साईकिल चला रहे हैं। धीरज साहू, यश दलवी, कांता देवी, पी.एल.जेना, श्रेयांश जेना तथा पर्यावरण मित्र बालूराम वर्मा जैसे सैकड़ो लोग इस अभियान में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *