सर्राफा के प्रतिष्ठित कारोबारी पर, पड़ोसी के बाथरूम की खिड़की से लड़की को नहाते देखने आरोप

ग्वालियर
 सर्राफा बाजार के प्रतिष्ठित बुजुर्ग कारोबारी पर आरोप है कि वह पड़ोसी के बाथरूम की खिड़की से उनकी बेटी को नहाते हुए देखते थे। उम्र और प्रतिष्ठा के कारण कोई भी इस आरोप पर विश्वास नहीं करता परंतु उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर ली है। इसलिए पुलिस को भी मामला दर्ज करना पड़ा। कारोबारी हाई प्रोफाइल है इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि सराफा बाजार में रहने वाला एक बुजुर्ग कारोबारी के खिलाफ एक अन्य व्यापारी ने मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बुजुर्ग कारोबारी बाथरूम की खिड़की में से उनकी बेटी को नहाते हुए देख रहा था। यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हुआ है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा बाजार में रहने वाला आरोपी बुजुर्ग कारोबारी हर रोज कुत्तों को रोटी और ब्रेड डालने के बहाने घर से निकलता था।

पुलिस का कहना है कि हम मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बुजुर्ग कारोबारी केवल एक ही बाथरूम की खिड़की में झांकता था या फिर इस प्रकार की और भी कई गतिविधियां करता था। पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट भी की गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार नहीं किया था।

 

See also  इंदौर-उज्जैन का सफर 40 मिनट में होगा पूरा, डबलडेकर फ्लाईओवर से सिंहस्थ में मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *