मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण बचाओ-जीवन बढ़ाओ अभियान चलाने वाले शिक्षक शंकर निराला ने किया पौध-रोपण

पिथोदिया, अशोक और गुलमोहर के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पिथोदिया, अशोक और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सिवनी में "पर्यावरण बचाओ-जीवन बढ़ाओ" अभियान चलाने वाले शिक्षक शंकर निराला तथा उनके साथियों ने पौध-रोपण किया। सिवनी से आई सुनंदिनी उईके, सुमन, गीतेश्वरी, ऋचा और सीमा ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ डॉ. सौरभ जैन ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। अक्षत जैन और विनय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ विक्रांत सिंह ने अपने पुत्र पृथ्वीराज सिंह के प्रथम जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बालक पृथ्वीराज को दुलार करते हुए परिवार को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी। पौध-रोपण में सचिन साहनी, सुपूजा साहनी एवं जितेन्द्र वर्मा साथ थे।

 

See also  मपी में चोरों के हौसले बुलंद! DGP के पड़ोसी के घर चोरी, IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चंदन का पेड़ ले उड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *