महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ग्वालियर स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे को कैंसल करना पड़ी ट्रेन

ग्वालियर
महाकुंभ समाप्त होने में अब कुछ दिन का समय शेष है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए एक बार फिर से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। भिंड, इटावा, मुरैना, कैलारस, जौरा, डबरा, दतिया, शिवपुरी जैसे आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को भी स्टेशन पर लगभग साढ़े चार हजार यात्री पहुंचे, जिन्हें दो स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। उधर रेलवे ने भीड़ प्रबंधन का हवाला देकर एक दिन पहले ही बहाल की गईं पैसेंजर व मेमू ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।
 
पांच जोड़ी ट्रेनों को किया कैंसल
प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का अधिक संख्या में संचालन करने के लिए रेल प्रशासन ने ग्वालियर होकर जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को रद कर दिया है। जबकि एक दिन पहले ही इन ट्रेनों को बहाल किया था। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों को परिचालन कारणों के चलते रद किया गया है। ये ट्रेनें 28 फरवरी तक रद रहेंगी। इसके चलते आगरा, झांसी, भिंड व इटावा जाने वाले यात्रियों को परेशानी आएगी।
 
ताज एक्सप्रेस पांच मार्च तक रद
रेलवे ने रविवार को ट्रेन क्रमांक 51887-51888 ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 51889-51890 ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 12197-12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी के साथ ही ग्वालियर से कैलारस के बीच चलने वाली तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद किया है। वहीं ट्रेन क्रमांक 64633-64634 ग्वालियर-इटावा एक्सप्रेस को भी निरस्त किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस को भी पांच मार्च तक के लिए रद किया गया है।

जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस को शनिवार की रात नौ बजे ग्वालियर से प्रयागराज होते हुए बनारस तक जाना था, वह 7:45 घंटे की देरी से सुबह 4:50 बजे रवाना हो सकी। वहीं बनारस से प्रयागराज होते हुए सुबह सवा आठ बजे ग्वालियर आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस रविवार को साढ़े 15 घंटे की देरी से रात 12 बजे के आसपास ग्वालियर आ सकी। यही रैक ग्वालियर से रात नौ बजे रवाना होता है, लेकिन ट्रेन के लेट होने के कारण अब रविवार रात रवाना होने वाली ट्रेन सोमवार की सुबह जा सकेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल कटाराहिल्स थाना क्षेत्र में ईकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया के नीचे मिले युवक के…

8 hours ago
खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल खंडवा जिले के थाना हरसूद क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर

एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको)…

8 hours ago
मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक

मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक

भोपाल  प्रदेश में जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए…

8 hours ago
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और…

9 hours ago