जबलपुर में माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जबलपुर

 मध्य प्रदेश पुलिस इन दिनों माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है. अब कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रशासन का माफिया विरोधी अभियान  बुधवार से फिर शुरू हो गया है. जबलपुर जिला प्रशासन ने सुबह-सुबह पुलिस और नगर निगम के सहयोग से कुख्यात अपराधी और भू-माफिया अन्नू उर्फ अभय कनौजिया द्वारा आधारताल में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण को हटाने की कार्यवाई की. अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये आंका गया है.

हिस्ट्रीशीटर अभय कनोजिया के ऊपर कुल 24 मामले हैं दर्ज

हिस्ट्रीशीटर अभय कनोजिया के ऊपर बलात्कार,हत्या और आर्म्स एक्ट के कुल 24 मामले दर्ज हैं.पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से प्राप्त प्रतिवेदन पर की जा रही इस कार्यवाही का नेतृत्व अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया ने किया. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल और तहसीलदार राजेश सिंह भी मौजूद थे. नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार अन्नू अर्फ अभय कनौजिया द्वारा मिल्क स्कीम के पीछे स्थित करीब 3 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस शासकीय भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये है.

 अपराधी राहुल कहार के खिलाफ भी की गई कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई अधारताल के संजय नगर निवासी अपराधी राहुल कहार (उम्र 27 वर्ष) के विरुद्ध की गई. उसके द्वारा शासकीय भूमि पर निर्मित अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. आधरताल के तहसीलदार  राजेश सिंह के अनुसार राहुल कहार पर हत्या के प्रयास सहित कुल 15 अपराध दर्ज हैं.उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई भी पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन पर की गई है.राहुल कहार द्वारा करीब 800 वर्ग फुट शासकीय भूमि  पर कब्जा कर दो मंजिला मकान बना लिया गया था.

See also  अवैध शराब कांड पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, देवास-सागर के कलेक्टर-SP हटाए; 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *