मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय योद्धा श्रद्धेय भीमा नायक का स्मरण किया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान जनजातीय योद्धा श्रद्धेय भीमा नायक के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने देश की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा के लिए भीमा नायक के योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया है कि “मातृभूमि की स्वतंत्रता, परंपराओं और संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन की अंतिम साँस तक लड़ने वाले नायक पर जन-जन को सदैव गर्व रहेगा। अपने तीर-कमान से अंग्रेजों पर काल बन कर टूट पड़ने वाले भीमा नायक के बलिदान दिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ।”।

 

See also  पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के संभाग आयुक्त ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *