सांवेर में आज 2 अस्पतालों का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

इंदौर
 केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के सांवेर विधानसभा में 35 करोड़ के निर्माणधीन 50 बिस्तर के 2 अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। जल संसाधन मंत्री व सांवेर विधायक तुलसी सिलावट ने  एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा में लगभग 35 करोड़ के निर्माण कार्य किए है जिनमें 50 बिस्तर के 2 अस्पताल का निर्माण किया गया है। इस अस्पताल से सांवेर विधानसभा के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा जिसका शुभारंभ करने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज  इंदौर आएंगे और सांवेर विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। मंत्री सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा को मध्य प्रदेश की सबसे नंबर वन विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है।

 

See also  अधीक्षिका के निलंबन पर छलका छात्राओं का दर्द, ताला तोड़कर कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *