डेयरी फार्मिंग एण्ड वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

छतरपुर
कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले के युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों के माध्यम से दक्ष बनाया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी छतरपुर में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रोजक्ट उन्नति (मनरेगा) के प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को भेजा गया। जहां 10 दिवसीय डेयरी फार्निंग एण्ड वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण की परीक्षा असिस्मेंट नेशनल सेंटर एक्सीलेंस ऑफ आरसेटी ग्राम विकास मंत्रालय द्वारा ली गई, जिसमे भरत भूषण अग्रवाल ईडीपी एसेसर व मीनाक्षी पटेरिया डोमेन रिकल एसेसर थी। परीक्षा में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुये सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र के साथ-साथ नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फेम वर्क के प्रमाण-पत्र निदेशक द्वारा वितरित किये गये।

निदेशक बीडी प्रजापति ने बताया कि 02 जनवरी 2023 से विद्युत मोटर रिवाइंडिंग एण्ड रिपेयर्स का 30 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। छतरपुर जिले ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बेरोजगार जिनकी उम्र 18-45 वर्ष हो वह आरसेटी छतरपुर (नवोदय विद्यालय के पास नौगांव में दिनांक 02 जनवरी 2023 के पूर्व अपना पंजीयन करायें।

See also  अधीक्षिका के निलंबन पर छलका छात्राओं का दर्द, ताला तोड़कर कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *