छत्तीसगढ़

CG : मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने डीआरएम कप का उदघाटन किया

रायपुर । मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने मंगलवार को 22वें अंतर विभागीय डीआरएम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समारोह में उदघाटन किया। उदघाटन समारोह में मुख्य कार्यशाला प्रबंधक एम के भंडारी ,अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल जी के अलावा मंडल के अधिकारी भी उपस्थित थे। वरिष्ठ खेल अधिकारी व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग के द्वारा  अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष पहली बार प्रतियोगिता के लिए शुभंकर *”गौरैय्या चिड़िया को रखा गया साथ ही गौरैय्या चिड़िया को बचाईए”* के प्रचार वाक्य के साथ शुभंकर का अनावरण मंडल रेल प्रबंधक महोदय के द्वारा जैव विविधता संरक्षण के संदेश के साथ किया गया।

इसके पश्चात भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा टीमों का ध्वजवाहक बनकर अगुवाई करना एक नयनाभिराम दृश्य को प्रदर्शित कर रहा था। खिलाड़ियों में ऊर्जा, जोश एवं स्फूर्ति को भरने के लिए एक जोशीली प्रेरणास्पद गीत “अभी आगाज है तेरा” का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने 22 वां डी आर एम कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष होने वाले टूर्नामेंट की रूपरेखा और अन्य नियमों से सभी का परिचय कराया।

उन्होंने बताया कि 25 फरवरी से 13 मार्च तक चलने वाले इस खेल महासंग्राम में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। लीग व नॉक ऑउट पदत्ति से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में नॉक ऑउट दौर के मैचेस दूधिया रोशनी में खेलें जायेंगे। इसके पश्चात माननीय मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अपने संबोधन भाषण में न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया बल्कि खेल भावना का परिचय देते हुए हार जीत का अलग रख कर सिर्फ इन पलों के मनोरंजन करने की भी सलाह दी।

साथ ही परिणाम की चिंता न करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ये सोच कर खेलें कि हम ही जीत रहें हैं। इसके बाद दयानंद की कर कमलों से मैदान के बीच रखें इस वर्ष प्रदान किए जाने वाले ट्राफियों का अनावरण किया गया साथ ही गुब्बारे छोड़ कर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इस दौरान मैदान पर आतिशबाजी का जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने 22 वां डी आर एम कप 2025 कप के विधिवत उदघाटन की घोषणा की। अंत में खेल सचिव दीपक प्रधान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अथितियों ने पूरे कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए खेल सचिव एवं पूरे सेक्रेसा परिवार की प्रशंसा की।

kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

11 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

17 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

20 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

28 minutes ago
CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का…

30 minutes ago
CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…

33 minutes ago