छत्तीसगढ़

CG : धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में खाद्य विभाग ने धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. भौतिक सत्यापन के दौरान 23 लाख 25 हजार 930 रू की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था. इस मामले में जांच के बाद अब मल्हार समिति प्रभारी संतु यादव और ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान मल्हार समिति में नियमित जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र के भौतिक सत्यापन में 5267 धान की बोरियो में से 4497 बोरी में मानक धान, 600 बोरी में भूसी रेती मिश्रित एवं 170 बोरी में धान व भूसी मिश्रित मिला. इस प्रकार भौतिक सत्यापन में केवल 4497 बोरी मानक धान पाया गया. 13 फरवरी को जांच के दौरान धान व भौतिक रूप से प्राप्त मानक धान सत्यापन करने पर प्राप्त धान 4497 बोरी का अंतर करने पर 18759 बोरी धान कम पाया गया. अब खाद्य विभाग ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले उपार्जन केन्द्र मल्हार के प्रभारी समिति प्रबंधक / धान खरीदी प्रभारी संतू कुमार यादव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेन्द्र बंजारे के खिलाफ मल्हार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है.

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

8 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

9 hours ago