दिल्ली

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 2025 नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों का हुआ सम्मान

नई दिल्ली | विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 2025 का आयोजन हुआ जिसका शीर्षक ” विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना ” था |

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-01-at-11.24.41-2-1024x763.jpeg

इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र सिंह माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार रहे.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ,अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने किया, स्वागत उद्बोधन प्रोफेसर अभय कारनदीलकर सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने दिया ,सभा को डॉक्टर राजेश एस गोखले सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने संबोधित किया. वैद्य राजेश कोच सचिव आयुष भी उपस्थित रहे , माननीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने युवाओं को विज्ञान से जोड़ने एवं देश की समृद्ध विरासत को विज्ञान एवं तकनीकी के माध्यम से विश्व पटल पर अंकित करने का संदेश दिया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2024 -25 के चयनित बाल वैज्ञानिकों के विभिन्न नवाचारों को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित कर विमोचन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के चार बाल वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट परियोजनाओं को भी स्थान मिला. बिलासपुर जिले से बाल वैज्ञानिक दिव्य वीर सिंह लर्नर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर एवं सूरजपुर जिले से बाल वैज्ञानिक प्रतिमा प्रजापति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर ने कार्यक्रम में भाग लिया.

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-01-at-11.24.41-1-1024x867.jpeg

बाल वैज्ञानिकों को डॉ.रश्मि शर्मा अध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तिका देकर सम्मानित किया. छत्तीसगढ़ राज्य से सुशील कुमार पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिटठू नवागांव बिलासपुर एवं डॉक्टर निशा सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवा सूरजपुर ने कार्यक्रम में छात्रों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई. डॉ जे.राय राज्य समन्वयक डॉक्टर एम.के राय राज्य शैक्षिक समन्वयक ने बाल वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

7 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

7 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

7 hours ago