छत्तीसगढ़

राजनांदगॉव : थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही, चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

  • एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित तीन आरोपियो को नकबजनी के प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
  • आरोपियो द्वारा दो सुने घरो मे दिया था चोरी की घटना को अंजाम।
  • आरोपियो के कब्जे र्से आिर्टफिशियल ज्वेलरी व नगदी रकम 3300 रूपये किया गया जप्त।
  • नाम आरोपी- (1) प्रतीक रजक पिता उमराव रजक उम्र 23 साल साकिन कन्हारपुरी थाना कोतवाली जिला
    राजनांदगांव छ0ग0
    (2) दुर्गेश निर्मलकर पिता खोमलाल निर्मलकर उम्र 21 साल साकिन देवरी जिला बालोद छ0ग0
    (3) उमेश खापेकर पिता राजेश खापेकर उम्र 19 साल साकिन टेलीफोन एक्सचेंज चौक थाना
    कोतवाली जिला नागपुर महाराष्ट्र

राजनांदगॉव | प्रार्थी दिनेश अग्रवाल पिता रामअवतार अग्रवाल उम्र 41 साल साकिन केसर नगर गायत्री स्कूल रोड राजनांदगांव का दिनांक 25.02.2025 थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की सहपरिवार दिनांक 22.02.2025 को कुंभ स्नान करने प्रयागराज गया था। दिनांक 24.02.2025 को शाम 05ः00 बजे इसकी पत्नि की सहेली से जानकारी प्राप्त हुई हमारे घर का दरवाजा खुला है जाकर देखे तो ताला टुटा है, प्रयागराज से वापस आकर देखा तो अंदर सामान बिखरा था आलमारी टुटी हुई थी। आलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 5,00,000 रूपये एवं नगदी रकम 10,00,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 92/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम किया गया एवं दिनांक 01.03.2025 को रात्रि मे प्रार्थी नरेश कुमार मिश्रा पिता स्व0 सनत कुमार मिश्रा निवासी जनता कालोनी पानी टंकी रोड लखोली राजनंादगांव का थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की यह सपत्निक टुरिस्ट बस से 22.02.2025 को कुंभ स्नान करने प्रयागराज गया हुआ था। दिनांक 28.02.2025 को शाम 07ः00 बजे घर वापस आकर देखे तो घर का सामान बिखरा पडा था, आलमारी खुला था, आलमारी मे रखे गले आर्टिफिशियल ज्वेलरी गले का हार, कंगन, चैन, झुमका, अंगूठी कीमती 5500 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 97/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। कायमी की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को तत्काल अवगत कराया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृृत्व मे आरोपी के पतासाजी हेतु थाना कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव के सयुक्त रूप से तत्काल टीम गठित कर घटना स्थल रवाना किया गया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया। फुटेज मे मिले क्लू के आधार पर पातासाजी किया गया। पतासाजी के दौरान (1) प्रतीक रजक पिता उमराव रजक उम्र 23 साल साकिन कन्हारपुरी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0 (2) दुर्गेश निर्मलकर पिता खोमलाल निर्मलकर उम्र 21 साल साकिन देवरी जिला बालोद छ0ग0 (3) उमेश खापेकर पिता राजेश खापेकर उम्र 19 साल साकिन टेलीफोन एक्सचेंज चौक थाना कोतवाली जिला नागपुर महाराष्ट्र को शहर मे संदिग्ध अवस्था मे घुमते पाये जाने पर घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ पर तीनो के द्वारा दोनों घटना मे चोरी करना स्वीकार किया आरोपियो के कब्जे से आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं नगदी 3300 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 01.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया।

प्रार्थियों द्वारा सोने की जेवरात एवं नगदी 10 लाख रूपये की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराये है, जिसकी तस्दीक किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही मंें थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी, जी सिरिल कुमार, आरक्षक रंजीत चौरसिया, प्रदीप जायवाल एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, सउनि0 सुमन कर्ष, प्र0आर0 बसंत राव, आरक्षक अवध किशोर, अविनाथ झा, मनीष खुटे, जोगेश राठौर एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की…

33 minutes ago
नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर…

34 minutes ago
केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

छतरपुर  छतरपुर के कुपी गांव में बराना नदी के घाट पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से…

35 minutes ago
छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उमरिया में 'अटैचमेंट खेल' जारी छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों…

50 minutes ago
CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…

1 hour ago
डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा

डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा

डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के वृक्षारोपण…

1 hour ago