CG : सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले अमित जोगी …
रायपुर/दिल्ली। अमित जोगी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मिडिया में बताया, आज नई दिल्ली में नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी द्वारा लिखित पुस्तकों “दृष्टिकोण” एवं “अजीत जोगी: सपनों का सौदागर” की प्रतियाँ सप्रेम भेंट कीं। समसामयिक विषयों, सामाजिक न्याय, संविधान के मूल्यों तथा जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मैंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में भीम आर्मी द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक के धर्म की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु किए जा रहे कार्य की सराहना की। हम प्रतिशतों की नहीं, सिद्धांतों की राजनीति में विश्वास रखते हैं। चंद्रशेखर आज़ाद जी के साथ जनहित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निकटता से कार्य करने की प्रतीक्षा है। क्रांति शुरू हो चुकी है।
रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…
राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…
राजनांदगांव| आरके नगर चौक में बाइक सवार से सोने की चैन और मोबाइल लूटने वाले…
सूरजपुर. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.…
राजनांदगांव| तहसील रोड पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों…
जगदलपुर. धरमपुरा मार्ग स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल…