मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू  की ओजस्वी वाणी और सशक्त लेखनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी ।महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू की कविताएँ, उनके विचार और उनका संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

See also  राजनांदगांव : जूते-चप्पल पहन लेबर रूम में प्रवेश पर रोक नहीं, संक्रमण का है खतरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *