राजनांदगांव : मुर्गा लड़ाई के दौरान चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर

राजनांदगांव मानपुर के ग्राम कोतरी में मुर्गा लड़ाई के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना 27 फरवरी को हुई थी। कोतरी में मड़ई मेला के दौरान मुर्गा लड़ाई का आयोजन रखा गया था। जहां सुरेंद्र पुरामे और आरोपी बीरेंद्र धुर्वे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी बीरेंद्र धुर्वे ने सुरेंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे सुरेद्र के पेट से अतड़ी बाहर आ गई। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। इधर मानपुर पुलिस ने आरोपी बीरेंद्र धुर्वे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

See also  CG : वैज्ञानिक खेती से सफलता की राह: नैनो डीएपी अपनाकर मिठाईलाल बने प्रगतिशील किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *