छत्तीसगढ़

CG : 15 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में भव्य एवं आकर्षक स्पोट्स परिसर का निर्माण होगा

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के हृदय स्थल जी.ई. रोड के समीप प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में 15 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में बनेगा स्पोट्स परिसर। जो पुरी तरह से आधुनिक होगा, यहां पर हार्स राईडिंग, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग ट्रेक, रनिंग ट्रेक, 400 लोगो के बैठने लायक आडिटोरियम, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल सजावट लाइटिंग इत्यादि के साथ निर्माण प्रस्तावित है।

जिसका भव्य गेट नेशनल हाईवे 53 से लगा हुआ होगा। आज जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को लेकर पहुंची। उपस्थित निगम के अभियंताओ से पुरी विस्तृत जानकारी ड्राईंग एवं डिजाईन के साथ प्राप्त की। कहां से कहां तक रनिंग ट्रेक, स्वीमिंग पुल, आडिटोरियम, हार्स राईडिंग, स्केटिंक ट्रेक, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में पुरी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला कलेक्टर का सुझाव था कि इस प्रकार  का निर्माण हो, जिससे इस क्षेत्र के खिलाडिय़ो को प्रोत्साहन मिले। हमारे जिल से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विजयी होकर निकले और राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। यहां पर भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सके। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, उनके द्वारा इस प्रकार का बहु उपयोगी स्पोट्स परिसर का निर्माण करने का सुझाव दिया गया था। जिसके उपर निगम आयुक्त द्वारा अपने विभागीय जोन आयुक्त एवं अभियंताओ से विचार-विमर्ष किया गया।

उसके बाद परिसर को अपने स्वरूप के साथ प्रस्तावित किया गया। जिला कलेक्टर के पास प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा खनीज एवं न्यास मद से हार्स राईडिंग एवं स्केटिंग ट्रेक बनाने के लिए राशि की स्वीकृति मिल गई है। शेष खेल के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जिला प्रशासन एवं शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बाकी का काम भी शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उपभियंता बसंत साहू, प्रभारी सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

6 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

6 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago