स्व-रोजगार एवं कैरियर मार्गदर्शन मेले का भव्य आयोजन 16 जनवरी को जिला कार्यालय में

कोण्डागांव : आज समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नीलकंठ टीकाम के द्वारा जिला कार्यालय के परिसर में आगामी 16 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिले में चल रहे कौशल विकास के नवाचारी कार्यो की प्रदर्शनी समेत स्व-रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये। बैठक में कलेक्टर ने कहा जिले में चल रहे नवाचारी प्रयोग जिले की नवीनतम पहचान बनकर उभरे है इनकी जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कौशल विकास, रोजगार मार्गदर्शन एवं स्व-रोजगार मेलो का आयोजन कर लोगो को अधिक से अधिक प्रेरित किया जा रहा है। इस स्वरोजगार मेले में खादी ग्रामोद्योग, उद्योग एवं जिला अंत्याव्यवसायी विभागो के माध्यम से जिले के नवाचारी कार्यो की प्रदर्शनी लगाई जायेगी तथा हथकरघा एवं सिलाई व्यवसायो में प्रशिक्षित 5 सौ से अधिक महिलाओं को स्व-रोजगार प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। इस मौके पर सिलाई मशीन का वितरण किया जायेगा एवं कैरियर मार्गदर्शन तथा कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा भी दी जायेगी। इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित एएनएम हेतु प्लैसमेंट कैंप भी लगाये जायेंगे। जिसमें रायपुर एवं दुर्ग की मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थाओं हेतु इन अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

See also  जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *