छत्तीसगढ़

CG : 29वीं वाहिनी द्वारा नेलवाड सीओबी मे किया गया सिविक एक्शन कार्यक्रम

ग्रामीणों को वितरण किया गया विभिन्न प्रकार की सामाग्रियां
नारायणपुर, 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नेलवाड क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयोजन अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन 06 मार्च को कमांडेट 29वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल दुष्यत राज जायसवाल के निर्देशन में नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नेलवाड सीओबी में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 गामवासियों को लाभांवित किया गया। कार्यक्रम के तहत पाँच ग्रामों गोहड़ा, चिंगनार, फुटन, चंदगाँव, कस्तूरवाड़ एवं मैनपुर के 400 ग्रामवासियों एवं जरूरतमंद ग्रामवासियों को रोजगार को बढ़ावा तथा रोजाना उपयोग में आने वाले सामान जैसे साईकिल (जेंटस, लेडिज एवं बच्चों), दिव्यांगजनों हेतु ट्राईसाईकिल खेलकुद साम्रगी (बैट, वॉल, किक्रेट स्टंप) बॉलीवॉल, बॉलीवॉल नेट, फुटवॉल, फुटवॉल नेट, बैडमिटन रैकेट एवं बैडमिटन नेट, मच्छरदानी एवं माताओं-बहनों हेतु (सेनेटरी पैड) का वितरण किया गया साथ ही निःशुक्ल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सिविक एक्शन कैंप में आये स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जाँच एवं दवाईयों भी वितरण की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के स्कूली बच्चों जैसे नेलवाड माध्यमिक पाठशाला. नेलवाड प्राईमरी पाठशाला एवं कन्या आश्रमशाला एवं अन्य विभिन्न ग्रामिणवासियों के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में श्री दुष्यंत राज जायसवाल, कमांडेट, 29वी वाहिनी ने संबोधित करते हुए बताया की भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल इस क्षेत्र में आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है, तो हमसे मिल सकते है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल हमेशा आप लोगो की सेवा के लिये तत्पर है। ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहें भर्ती परीक्षा जैसे भारतीय सेना में अग्निवीर, सीएपीएफ, बस्तर फाईटर एवं एसएससी (जीडी) आदि की तैयारी शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का निःशुल्क कोचिग सीओबी नेलवाड के द्वारा आयोजन किया जा रहा है के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त उपस्थित सभी स्थानीय ग्रामीणों हेतु जलपान एवं खाने का आयोजन एवं सभी को उपहार भी दिये गये।

kgnews

Recent Posts

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

34 minutes ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

40 minutes ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

53 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

59 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

1 hour ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

1 hour ago