ग्वालियर में पुलिसकर्मी ने रोक दी ‘CM काफिले’ की गाड़ी, हो गए लाइन अटैच

ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर शहर में मुख्यमंत्री के कारकेड गुजरते समय पुलिस ने गफलत में उसका एक वाहन ही रोक दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया, इसलिए बात नहीं बिगड़ी। लेकिन इसे लापरवाही मानते हुए उस पॉइंट पर तैनात जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक जितेन्द्र तोमर को लाइन अटैच कर दिया गया।

बैरिकेडिंग की वजह से गड़बड़ा गई व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब 1.30 घंटे ग्वालियर में रहे। शाम साढ़े छह बजे शिवपुरी से ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से कटोराताल के पास छत्री के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री यहां माधवराव सिंधिया जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे थे।

इसी बीच जब उनका काफिला इंदरगंज छत्री की तरफ जा रहा था, तभी इस रूट पर पुलिस की व्यवस्था बैरिकेडिंग की वजह से गड़बड़ा गई। यहां पुलिसकर्मियों ने काफिले के एक वाहन को रोक लिया। इस रूट की सुरक्षा की जिमेदारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर की थी। एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया निरीक्षक तोमर को लाइन अटैच किया गया है।

हवाई अड्डे पर सीएम ने बदला रास्ता
हवाई अड्डे पर भी मुख्यमंत्री के आने जाने के रास्ते में भी गफलत हो गई। दरअसल यहां सुरक्षा व्यवस्था मुख्य रास्ते पर थी। लेकिन मुख्यमंत्री उसके बाजू वाले रास्ते से एयरपोर्ट में दाखिल हो गए। ऐन वक्त पर उनके रास्ता बदलने से पुलिस यहां भी गड़बड़ा गई। दोनों रास्ते आसपास थे तो दूसरे रास्ते पर तैनात बल अपनी पोजिशन बदल कर उस रास्ते पर आ गया जिससे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट में जा रहे थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले…

1 minute ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…

3 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…

4 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…

9 minutes ago
CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…

10 minutes ago
CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…

15 minutes ago