गुना में पति के सामने प्रेमी ने की सेक्स की डिमांड, प्रेमी की कर दी हत्या

गुना
मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से उसके पति के सामने ही संबंध बनाने की मांग की। इसके बाद महिला और उसके पति ने मिलकर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने व्यक्ति को जंगल में ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए और गला घोंटकर मार डाला। फिर उसके कपड़े और जूते जलाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका पति अभी भी फरार है। यह घटना 26 फरवरी को केंट थाना क्षेत्र में हुई थी।

आनंद जाटव के रूप में मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 35 वर्षीय आनंद जाटव के रूप में हुई है। आरोपी महिला भारती दोहरे और उसका पति शिवराज दोहरे हैं। पुलिस के अनुसार, आनंद जाटव, भारती के पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान उससे अवैध संबंध बनाता था। शिवराज के जेल से छूटने के बाद भी आनंद का भारती से मिलना-जुलना जारी रहा।

पति के सामने ही सेक्स की डिमांड

25 फरवरी को आनंद शराब के नशे में भारती के घर पहुंचा और शिवराज के सामने ही भारती से संबंध बनाने की जिद करने लगा। उसने कहा कि वह उसके पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है। यह बात भारती और शिवराज को नागवार गुजरी। उन्होंने आनंद को सबक सिखाने की ठान ली।

शराब पीने के बाद उतार दिए कपड़े

भारती और शिवराज ने आनंद को मारने की योजना बनाई। उन्होंने आनंद को अपनी स्कूटी पर बिठाकर जंगल में ले गए। वहां उसे और शराब पिलाई। फिर भारती ने आनंद से कहा कि अगर वह संबंध बनाना चाहता है तो पहले अपने कपड़े उतार दे। जैसे ही आनंद नग्न हुआ, भारती और शिवराज ने उसके गले में स्टॉल डालकर उसका गला घोंट दिया।

कपड़े और जूते जला दिए

हत्या के बाद दोनों ने आनंद के कपड़े और जूते वहीं जला दिए और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर एक महिला और पुरुष को आनंद की हत्या करते और उसके कपड़े जलाते देखा गया था। वे दोनों एक काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर भाग गए थे।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान भारती और शिवराज के रूप में की। पुलिस ने 7 मार्च को भारती को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई काली स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

सख्ती पर कबूल कर लिया गुनाह

शुरुआत में भारती ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने भारती को 8 मार्च को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार शिवराज की तलाश कर रही है।

जंगल में मिला था नग्न शव

26 फरवरी को विलोनिया गांव के पास जंगल में एक युवक का नग्न शव मिला था। मृतक के गले में कपड़े का फंदा कसा हुआ था और उसके हाथ-पैर जूते के फीते से बंधे थे। घटनास्थल पर मृतक के जले हुए कपड़े और जूते भी मिले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक की पहचान आनंद जाटव के रूप में की।

पति के जेल जाने पर हुई दोस्ती

आरोपी भारती ने बताया कि मृतक आनंद जाटव मेरे पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान मुझसे अवैध संबंध बनाता था। उसने आगे कहा कि 25 फरवरी को आनंद जाटव हमारे घर आया और शराब के नशे में मेरे पति के सामने ही मुझ पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसने कहा कि वह मेरे पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

1 minute ago
CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

16 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

22 minutes ago
CG : सुशासन तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

CG : सुशासन तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

कोरबा , सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन…

33 minutes ago
CG : उप निर्वाचन 2026 : कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG : उप निर्वाचन 2026 : कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय…

35 minutes ago
CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

जांजगीर-चांपा। जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए…

52 minutes ago