राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19 से 21 जनवरी तक जिले में बनाए गए 748 पोलियो बूथ

धमतरी : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आगामी 19,20 और 21 जनवरी को प्रदेश सहित जिले में भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के शून्य से पांच साल तक के एक लाख आठ हजार 441 बच्चों को पोलियो ड्राॅप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए जिले में 748 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जो कि आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केन्द्र में होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि 1915 सदस्यों का गृह भ्रमण दल है तथा बस स्टैण्ड, रेल्वे प्लेटफाॅर्म, हाई रिस्क एरिया जैसे ईंट भट्टा, कोयला भट्टा, निर्माण क्षेत्र, घुमन्तू परिवार इत्यादि के लिए 56 सदस्यीय 25 अलग टीम बनाई गई है, जो वहां पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन पोलियो बूथ पर दवा पिलाई जाएगी, दूसरे एवं तीसरे दिन पोलियो दल द्वारा छूटे हुए बच्चों की घर-घर खोज कर दवा पिलाई जाएगी और घरों को चिन्हांकित किया जाएगा।

See also  बीजापुर के दुर्गम इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 405 मरीजों का किया इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *