भोपाल में 1283 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित, कलेक्टर गाइडलाइन के लिए 19 मार्च तक सुझाव

भोपाल
कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में भोपाल जिले में कुल 1283 स्थान पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर सुझाव के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया है।

त्योहार पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की माकड्रिल
भोपाल में होली व ईद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाईन नेहरू नगर में बल्वा माकड्रिल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 450 जवानों ने भाग लिया।

बलवा ड्रिल परेड से पहले रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर ने जवानों को हथियारों, टियर गैस आदि का उपयोग बताया। इस दौरान पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गईं, जिसमें टियर गैस पार्टी, अश्रु गैस पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, मेडिकल पार्टी और वाटर केनन पार्टी को अपने काम को लेकर दिशा निर्देश दिए। होली से पहले बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर की मिठाई दुकानों की जांच करने उतरी। टीम ने अशोका गार्डन, मंगलवारा, इतवारा, अवधपुरी, दानिश नगर, संत हिरदाराम नगर, कटारा हिल्स सहित अन्य जगहों की 16 दुकानों पर जांच की, जहां से मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 38 नमूने लिए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से मावा, मिठाई, पनीर, घी, नमकीन, मलाई टिकिया, बेसन, पापड़, लड्डू, केक,पेड़ा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिनमें अशोका गार्डन स्थित बुंदेलखंड डेयरी,राजश्री मावा भंडार मंगलवारा, महिंद्रा मावा भंडार, श्री कृष्णा मावा भंडार इतवारा, जोधपुर स्वीट्स कटारा हिल्स, राजस्थान स्वीट्स दानिश नगर, महाकाल किराना एंड जनरल स्टोर, बालाजी प्रसाद एंड स्वीटस, कानपुर स्वीटस, बीकानेर स्वीटस अवधपुरी, खुशबू डेयरी बैरागढ़, चंचल स्वीटस, चाहत स्वीटस, कृष्णा स्वीटस एंड बेकरी कटारा हिल्स, राजस्थान मिष्ठान भंडार बागमुगालिया, होशंगाबाद रोड शामिल हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

CG : फर्जी ओएसडी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान दिखाया था धौंस …

भिलाई। खुर्सीपार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान खुद को गृह मंत्री का ओएसडी ऑफिसर…

15 seconds ago
भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल के हुजूर-बैरसिया क्षेत्र में 2.10 लाख मकानों की गिनती का कार्य पूरा

भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया…

35 minutes ago
MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

1 hour ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

1 hour ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

2 hours ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

2 hours ago