मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला

दिव्यांगजन से चर्चा कर, दिया मदद का आश्वासन

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय बाहर खड़े दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर बातचीत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है। उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर-सम्भव मदद करेंगे।दिव्यांग लोधी ने इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिव्यांग लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 

See also  कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *