ओवैसी के बयान पर पंडित मिश्रा का पलटवार, बोले- ‘ये पाकिस्तान नहीं जो सहन करेंगे..

सीहोर

 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने असदुद्दीन ओवैसी के ‘मस्जिद ढकी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शायद ये भूल रहे हैं कि, वो भारत में रह रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही बात संघर्ष की तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा है। इस भारत भूमि के लिए संघर्ष करता रहेगा।

 बता दें कि हैदराबाद में आयोजित एक जलसे के दौरान अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘कोई कहता है- अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है- बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे।’

पंडित मिश्रा का पलटवार

अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं हम भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे। ओवैसी ने होली के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मुद्दे पर कहा था कि, ‘जो मुसलमान बुजदिल थे, वे पाकिस्तान चले गए, और हम भारत में रहकर संघर्ष करेंगे।’

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

21 minutes ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

31 minutes ago
सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह,…

1 hour ago
रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

1 hour ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

2 hours ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

2 hours ago