छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिवों की हड़ताल शुरू

खैरागढ़. शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिवो की अनिश्वितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पंचायत मुयालयों में सोमवार से ही ताले लटकने लगे हैं। पंचायत चुनाव के बाद हाल ही में अपना पद संभालने वाले पंचायत के प्रतिनिधियों को सचिवाें की हड़ताल के चलते नए कार्याें की व्यवस्था बनाने में अड़चनें शुरू हो र्गइं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र में शामिल पंचायत सचिवो के शासकीयकरण के वादे को पूरा नहीं करने और वर्तमान बजट में शामिल नहीं करने पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू चुका है। इसका व्यापक असर अब पंचायत के नए सत्र में पड़ना है।

आवास सर्वे सहित अन्य कार्य प्रभावित

पंचायत सचिवों की हड़ताल का ग्राम पंचायतों में व्यापक असर पड़ने वाला है। सोमवार को पंचायत सचिवों ने राजधानी रायपुर जाकर प्रदर्शन किया। जबकि मंगलवार से मुयालयों में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सबसे ज्यादा असर पंचायतों में मनरेगा के जारी कार्याें पर पडे़गा। पंचायतों में फिलहाल मनरेगा के तहत ही कार्य जारी है। सचिवों की हड़ताल से सोमवार से मनरेगा के कार्य बंद हो गए। इसके अलावा नए प्रधानमंत्री आवास टू के सर्वे पर हड़ताल का व्यापक असर पडे़गा। पंचायतों में ग्रामीण आवास के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। पंचायत सचिवों की हड़ताल में जाने से सर्वे कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। इससे कई पात्र हितग्राही भी आवास के सर्वे से वंचित हो जाएंगे। पंचायतों में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला है। ऐसे में पंचायत के लेखा-जोखा, पूर्व प्रतिनिधियों के हिसाब-किताब की कार्यवाही भी अटक गई है। पंचायतों में जन्म मृत्यु, विवाह पंजीयन राशनकार्ड, पेंशन सहित अन्य कार्यों पर भी विराम लग गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…

7 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

10 minutes ago
CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…

12 minutes ago
मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

भोपाल  मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…

23 minutes ago
CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

37 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

42 minutes ago