कोंडागांव । छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2024-25 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आईलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के लिए उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी 19 मार्च से 26 मार्च 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. के प्राचार्यों और छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर की जा रही है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन व नवीनीकरण) के लिए अंतिम तिथि 26 मार्च 2025, ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की तिथि 28 मार्च 2025 और सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और छात्रवृत्ति संबंधी कोई भी प्रक्रिया संपन्न नहीं की जा सकेगी। यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी इस अवधि के भीतर आवेदन नहीं करते हैं, तो वे छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं और इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी करें, ताकि वे छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…