राजनांदगांव : चिकन बनाने के नाम पर विवाद, कुल्हाड़ी से पत्नी पर जानलेवा किया हमला

राजनांदगांव  खड़गांव थाना क्षेत्र के भटगांव में चिकन बनाने के नाम पर विवाद होने के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति फरार है।

पुलिस आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। खड़गांव थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि 14 मार्च को होली के दिन भटगांव निवासी भावसिंग गावड़े और पत्नाी मोहन्तीन बाई के बीच चिकन बनाने के नाम पर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित पति भावसिंग ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में मोहन्तीन बाई के सिर, मुंह व कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने महिला को रायपुर रेफर किया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति भावसिंग गावड़े मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है।

See also  राजनांदगांव : लगातार 4 घंटे की बारिश से अस्पताल परिसर फिर डूबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *