पृथ्वीपुर में संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत …..

टीकमगढ़
 निवाडी जिले के पृथ्वीपुर में संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति की हुई मौत, टीकमगढ जिले के बंधा ग्राम निवासी मुलायम कुशवाहा के रूप में हुई थी पहचान, आज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में कराया गया शव का पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर मारने का आरोप, दो सप्ताह पूर्व मृतक का बेटा गांव से भगा ले गया था लड़की को, उसी को ढूढने के लिए घर से निकला था मृतक….

निवाडी जिले के पृथ्वीपुर तालाब पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे जिसके मुह पर चोटों के निशान थे तालाब किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला था, जिसे पृथ्वीपुर डायल 100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जिसकी शिनाख्त बंधा ग्राम निवासी मुलायम कुशवाहा के रूप में हुई थी और परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे जिसे परिजन टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए थे, जंहा उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक के पुत्र ने बताया कि मृतक का छोटा पुत्र गांव की ही एक युवती को भगाकर अपने साथ ले गया है

जिस कारण 3 दिन पहले गांव की ही युवती के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी परिजनों ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नही की थी, जिसके बाद मृतक व्यक्ति अपने पुत्र को ढूढने के लिए घर से निकला था और दूसरे दिन पृथ्वीपुर तालाब पर घायल संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ मिला था, जिसकी जिला अस्पताल टीकमगढ में उपचार के दौरान मौत हो गई, पीड़ित पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराकर नामजद  जगनाम कुशवाहा, उप्पू कुशवाहा, गुंचु कुशवाहा, भूरा कुशवाहा, हीराचारण, लखन कुशवाहा पर कार्यवाही करने की मांग की है….

See also  भारतीय दृष्टिकोण से जनजातीय अध्ययन को मिलेगी नई दिशा, विश्वविद्यालयों में सशक्त होंगे शोध एवं पाठ्यक्रम : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *