छत्तीसगढ़

CG : नशे विरोधी दस्ते ने 18 चालान काटे…

महासमुंद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को महासमुंद में संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के निर्देशन, डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 18 चालान काटे।

कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य धारा 04 सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, धारा 06 (अ) नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने और उपयोग करने पर प्रतिबंध एवं धारा 06 (ब) के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध करना है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति भानु एवं औषधि निरीक्षक अवधेश भारद्वाज द्वारा शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। कार्रवाई में थाना निरीक्षक शरद दुबे एवं प्रधान आरक्षक नरेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

40 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

43 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

51 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

54 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

56 minutes ago
CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

बीजापुर । जिले के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को…

59 minutes ago