छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने नागरिकों से जल संरक्षण करने की अपील की

– आइए हम सभी मिलकर जल को सहेजें और जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं
– हमें व्यापक पैमाने पर वर्षा ऋतु में जल का संरक्षण करना होगा तथा वाटर रिचार्ज करना होगा

राजनांदगांव । विश्व जल दिवस के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से जल संरक्षण करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जल है तो कल है। जिले में बोरवेल तथा ट्यूबवेल पंप के माध्यम से भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण भूजल स्तर में कमी आई है। जिससे जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ विकासखंड क्रिटिकल जोन में आ गए हैं और पानी की कमी की स्थिति बनी है। उन्होंने किसानों को जल संरक्षण के दृष्टिगत ग्रीष्म ऋतु में धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले अन्य फसल लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कृषक फसल विविधीकरण को अपनाएं। उन्होंने किसान से बोरवेल तथा ट्यूब वेल के माध्यम से भू-जल स्तर से पानी लेकर रबी सीजन में धान की खेती नहीं करने की अपील की। जल के संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मिनी परकोलेशन टैंक, डबरी, तालाब, कुआं जैसी जलीय संरचनाओं का निर्माण करना तथा पौधरोपण करना जरूरी है। जिले में मिशन जल रक्षा के तहत सघन अभियान के तौर पर जनसहभागिता से जल संचयन के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी व्यर्थ न बहे। पानी की हर एक बूंद अनमोल है, इसलिए पानी की बचत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान भू-जल से अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसल धान एवं सोयाबीन जैसी फसल नहीं लेंगे, तो बेहतर रहेगा। उद्योगों द्वारा भी भू-जल का उपयोग किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। हमें व्यापक पैमाने पर वर्षा ऋतु में जल का संरक्षण करना होगा तथा वाटर रिचार्ज करना होगा। कैच द रैन अभियान के तहत खेत का पानी खेत में तथा गांव का पानी गांव का पानी में रहें, इस अवधारणा के साथ कार्य करना होगा। वर्षा के जल का अधिक से अधिक संरक्षण करते हुए हम इस समस्या से निजात पायेंगे। आइए हम सभी मिलकर जल को सहेजें और जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

6 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

7 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

8 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

8 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

8 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

9 hours ago