छत्तीसगढ़

CG : महाधिवक्ता के निज सचिव से ठगी, FIR दर्ज

बिलासपुर। अज्ञात ठगों ने बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर महाधिवक्ता के निज सचिव के खाते से 54 हजार रुपए ऑनलाइन उड़ा लिए। ठगी का पता तब चला जब पीड़ित को बैंक से ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला। ठगी की आशंका पर पुलिस ने रकम नहीं कटने का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज नहीं की। बाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार, अविनाश चंद्रन (46), निवासी जीवन विहार चकरभाठा, महाधिवक्ता कार्यालय में निज सचिव के पद पर कार्यरत हैं। 19 मार्च 2025 को शाम 4:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को सीएसईबी अधिकारी बताया। ठग ने बताया कि रायपुर स्थित उनके बंद मकान का मीटर अपडेट नहीं हुआ है और 18 मार्च आखिरी तारीख थी। यदि तत्काल अपडेट नहीं कराया गया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

पीड़ित ने जागरूकता दिखाते हुए तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, उसी दौरान मोबाइल पर एक नया मैसेज आया कि उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से कोई खरीदारी हो रही है, और ओटीपी जनरेट हुआ। हालांकि, उस समय खाते से कोई रकम नहीं कटी थी, इसलिए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज नहीं किया। अगले दिन, 20 मार्च को, पीड़ित के मोबाइल पर फिर से ओटीपी के साथ ट्रांजेक्शन संबंधी मैसेज आया। संदेह होने पर वे स्टेट बैंक के चकरभाठा स्थित एटीएम पहुंचे और राशि निकालने की कोशिश की, लेकिन खाते में पैसे नहीं थे। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस अब इस ऑनलाइन ठगी के पीछे के साइबर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

15 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

45 minutes ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

50 minutes ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

1 hour ago
गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…

2 hours ago