छत्तीसगढ़ी व्यंग्य संग्रह ‘उत्ता धुर्रा -उबुक चुबुक’ का विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लब्धप्रतिष्ठ व्यंग्यकार रामेश्वर वैष्णव के नव प्रकाशित व्यंग्य संग्रहों ‘उत्ता धुर्रा और उबुक चुबुक’ का विमोचन समारोह 25 मार्च 2025 को प्रेस क्लब के सभागार में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, अध्यक्ष डॉ सुधीर शर्मा, मुख्य वक्ता डॉ देवधर महंत ,विशिष्ट अतिथि रामेश्वर शर्मा,ए. एन. बंजारा, राजेश्वर खरे, वैभव बेमेतरिहा संजय कबीर शर्मा होंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम संचालक विजय मिश्रा ‘अमित’ ने दी। आगे उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित रामेश्वर वैष्णव की छब्बीसवीं तथा सत्ताईसवीं कृति ‘उत्ता धुर्रा तथा उबुक चुबुक’ है। वैभव प्रकाशन की ओर से इन कृतियों का प्रकाशन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *