पानी की समस्या का समाधान करने अधिकारियों को दिये निर्देश

राजनांदगांव । महापौर मधुसूदन यादव वार्ड नं. 44 व वार्ड नं. 45 स्थित आर्शीवाद व रिद्धी सिद्धी कालोनी पहुॅच संबंधित वार्ड के पार्षदों सेवक राम उईके एवं डुरेन्द्र साहू तथा कालोनी वासियों से रूबरू हो उनकी समस्यो से अवगत हुये। उन्होंने पानी की समस्या के संबंध में चर्चा कर समाधान करने उप अभियंता अनुप पाण्डे को निर्देशित किये।
महापौर श्री यादव वार्ड नं. 44 के आर्शीवाद कालोनी में कालोनी वासियो से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुये। कालोनी वासियों ने कहा कि इस कालोनी की प्रमुख समस्या पानी की है। उन्हांेने कहा कि यहॉ पर्याप्त पानी कालोनी वासियो को नही मिल पाता है। इस पर महापौर ने पार्षद से जानकारी लेकर आधिकारियो से चर्चा किये। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय की टंकी एवं आर.के.नगर की टंकी को एक साथ खोले, जिससे प्रेशर बढ़ेगा और पानी पर्याप्त मात्रा में पहुॅचेगा। साथ ही टंकी भरने के पश्चात ही वाल्व खोलने कहा। तथा तकनीकि रूप से हर संभव प्रयास करने के निर्देश उप अभियंता को दिये। इसके अलावा रोड एवं नाली की पुरानी समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया।
रिद्धी सिद्धी कालोनी मे पाईप लाईन विस्तार कार्य किया जाना है, जिसके लिये कालोनीवासी छः इंची पाईप बिछाने की मांग कर रहे थे, इस पर महापौर श्री यादव ने उनसे चर्चा कर कहा कि निगम द्वारा निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार ही चार इंच पाईप लाईन को बिछाने स्वीकृति दी गयी है और उसके अनुसार पाईप लाईन बिछाया जाना है। उन्होंने कहा कि चार इंच पाईप लाईन से ही पर्याप्त पानी आयेगा। कालोनी की अन्य जो भी समस्या है उसका भी प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *