छत्तीसगढ़

CG : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सभी पेंशनर्स को मिलेगा छठवें वेतन आयोग का लाभ

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वे छठवें वेतन आयोग के तहत 2006 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ का भुगतान सुनिश्चित करें। जस्टिस राकेश मोहन पांडे की सिंगल बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि वेतनभोगियों को दो श्रेणियों में बांटना अन्यायपूर्ण है। 120 दिन में संशोधित पेंशन जारी करने का निर्देश मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49 के तहत, दोनों राज्य सरकारों को पेंशन देयता साझा करनी होगी। कोर्ट ने राज्य को 120 दिनों के भीतर संशोधित पेंशन जारी करने का आदेश दिया है। छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालयीन पेंशनर्स संघ ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 1 जनवरी 2006 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया था। पुरे गांव में खुशी याचिकाकर्ताओं का पक्ष याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2006 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को छठवें वेतन आयोग का लाभ दिया गया, लेकिन 2006 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता के अधिकार) का उल्लंघन बताया। शासन का जवाब: वित्तीय बोझ का तर्क राज्य सरकार ने जवाब में कहा कि यदि 2006 से पहले रिटायर कर्मचारियों को लाभ दिया जाता है, तो राज्य पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा। सरकार ने अधिनियम की धारा 49 का हवाला देते हुए पेंशन देयता के विभाजन का मुद्दा उठाया। न्यायालय का निष्कर्ष याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया, जिसने भेदभावपूर्ण पेंशन वर्गीकरण को असंवैधानिक करार दिया था। हालांकि, छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय बाधाओं का हवाला देते हुए इसे सही ठहराने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने इसे अनुचित मानते हुए लाभ देने का आदेश दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

कोरबा। कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुद्धू भरदा डोंगरगांव में शनिवार को बाल केबिनेट का…

13 minutes ago
CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में…

16 minutes ago
राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

55 minutes ago
CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

1 hour ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

1 hour ago